उड़ीसा के पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी तीन ट्रेनों में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरूपति-पुरी, कानन एक्सप्रेस और निलांचल एक्सप्रेस की बोगियों में आग लग गई।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं। प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों में आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रेलवे के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
Neelachal Express (Puri - New Delhi) catches fire in Puri (Odisha), one among the three trains that caught fire. pic.twitter.com/Ri4966AGDM— ANI (@ANI_news) November 12, 2015