फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां-बाप और बहन की मौत, बच्ची बची

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में सड़क हादसे में शनिवार को दंपति और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस दुघर्टना में चार साल की बच्ची चोटिल हो गई है। दो ट्रकों के ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों के चालक ट्रकों को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी मोहित (32) पुत्र सुभाष अपनी पत्नी ज्योति (30) पुत्री राधिका (4) और गौरी (6 माह) को बाइक पर लेकर सहारनपुर की लेबर कॉलोनी स्थित ससुराल जा रहा था।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर करीब छह बजे जब वह जडोदाजट गांव के पास पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रहे खनन सामग्री लदे दो ट्रकों के ओवरटेक करते समय बाइक उनकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक भागे

इसी दौरान बाइक सहित सड़क पर गिरने से ट्रक ने तीन को कुचल दिया, जिससे मोहित, ज्योति और गौरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राधिका चोटिल हो गई। दुघर्टना के बाद चालक ट्रकों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि दोनों ट्रक कब्जे में लेकर चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

अकेला कमाने वाला था मोहित

हादसे का शिकार मोहित तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह फाइनेंस का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मोहित के पिता सुभाष की एक साल पूर्व मौत हो गई थी।

परिवार में सिर्फ उसकी मां, एक छोटा भाई और बहन के अलावा चार साल की बच्ची ही बचे हैं। हादसे में पिता मोहित, मां ज्योति और छोटी बहन गौरी को गंवा चुकी राधिका कोतवाली में बैठी बार-बार अपनी मम्मी और पापा के बारे में पूछ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें