फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू ब्लास्ट केस में तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2013 11:21 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते बंगलूरू में भाजपा कार्यालय के पास हुए बम धमाकों के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस ब्लास्ट में 16 लोग घायल हो गए थे।

बंगलूरू पुलिस आयुक्त राघवेंद्र औरादकर ने कहा, ‘हमने तमिलनाडु पुलिस की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हम दो को यहां ले आए हैं जबकि तीसरे को भी जल्द यहां लाया जाएगा।’

इन दोनों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस आयुक्त ने उनकी पहचान बताने से इंकार कर दिया।

हालांकि चेन्नई के सूत्रों ने इन दोनों की पहचान तिरूनेलवेली के रहने वाले पीर मोहिदीन और बशीर के रूप में की है, जिन्हें एक स्थानीय लॉज से गिरफ्तार किया गया। जबकि  तीसरे व्यक्ति को मदुरै से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार यह प्रतिबंधित संगठन अल-उमा के कार्यकर्ता किचन बुखारी (36) है। बुखारी 1998 में कोयंबटूर सीरियल ब्लास्ट में भी आरोपी है।

इस घटना में 58 लोगों की जान गई थी थी और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। वह दस साल जेल में भी काट चुका है।

तीन मर्डर केस में उसे उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया था। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पहुंच से बाहर है।

सूत्रों की मानें तो चेन्नई की स्पेशल पुलिस टीम कोयंबटूर की जेल में बंद सद्दाम हुसैन नाम के व्यक्ति से भी पूछताछ कर सकती है।

मामले में कथित रूप से शामिल होने के लिए हाल ही में चार लोगों को केरल में हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए बंगलूरू ने जाया गया है।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने 17 अप्रैल को हुए बम धमाकों के दोषी लोगों के बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें