गणतंत्र दिवस समारोह की खुशी के बीच यूपी के मथुरा में एक दुखद हादसा हो गया। सोमवार को कोसीकलां क्षेत्र में कोटबन राजमार्ग से सटी रेलवे लाइन पर रेल की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
मथुरा से कोटबन राजमार्ग होते हुए चार युवक अल्टो कार से ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे। युवक रास्ते में अपनी कार रोककर वहां से गुजर रही ट्रेन का फोटो लेने लगे और अचानक इस ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम याकूब, इकबाल और अफजल थे। ये तीनों यूवक क्रमशः मुरादनगर, फरीदाबाद और दिल्ली के रहने वाले थे।
कार में सवार चौथा युवक अनीस जो मितरोल निवासी है, हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शव और कार को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी है।