फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई ने IS के तीन समर्थक भारत के हवाले किए, एनआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दुनिया के कुछ अन्य देशों में आतंकी हमले करने के मिशन पर निकले आईएसआईएस के तीन भारतीय समर्थकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सीधे यहां भेज दिया गया है। यूएई ने अदनान हुसैन, मोहम्मद फरहान और शेख अजहर अल इस्लाम को भारत सरकार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही इन तीनों को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को सौंपा

सूत्रों के मुताबिक ये तीनों अपने कुछ अज्ञात सहयोगियों के साथ भारत और इसके बाहर भारतीय नागरिकों को हमलों के ठिकानों की पहचान करने, उन्हें कट्टर बनाने, भर्ती करने और ट्रेनिंग देने का का काम कर रहे थे।

माना जा रहा है कि ये लोग आईएसआई के आबु धाबी मॉड्यूल के सदस्य हैं। एनआईए ने इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें