फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम का हश्र देख महंत ने काटा अपना गुप्तांग

Fri, 06 Sep 2013 09:05 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद आसाराम की हालत को देखकर अब दूसरे बाबाओं के मन में भी डर घर कर गया है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में अमेठी के एक महंत ने अपना गुप्तांग काट डाला।
विज्ञापन


महंत को डर था कि जिस तरह आसाराम पर रेप का आरोप लगाया गया है, आगे कहीं कोई उनपर भी इस तरह के आरोप न लगा दे। महंत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला स्थानीय थाने के शहर से सटे माधवपुर गांव का है। उदासीन मठ के महंत स्वामी प्रेमदास, आसाराम पर लगे बालात्कार के आरोप और जेल जाने से डर हुए थे।

बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे महंत प्रेमदास आश्रम के एक किनारे पहुंचे और ब्लेड से अपना नाजुक अंग काट दिया।

आश्रम पहुंचे लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉ. राजीव सौरभ ने बाबा की हालत गंभीर देख उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल, सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल सुल्तानपुर में बाबा ने बताया कि आसाराम बापू पर यौन शौषण का आरोप लगा है। भविष्य में कोई उनपर भी इस तरह आरोप न लगा दे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। हालांकि उन्होंने आसाराम का अनुयायी होने की बात से इनकार किया है।

थानाध्यक्ष रामकिशोर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।

माधवपुर गांव में अरसा पूर्व उदासीन मठ के संत स्वामी ओंकारदास ने अपने नाम से एक आश्रम स्थापित किया था। ओंकारदास के देहावसान के बाद बाबा प्रेमदास (50) इस आश्रम के उत्तराधिकारी घोषित किए गए थे।
विज्ञापन


आसाराम पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। इस समय आसाराम न्यायिक हिरासत में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें