फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की मेयर को मिली हत्या की धमकी

Wed, 03 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह अब आम के साथ खास को भी धमकी देने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है गोरखपुर में जहां मेयर को ही बदमाशों ने हत्या करने की धमकी दे डाली है।
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि धमकी सीधे मेयर को नहीं दी गई बल्कि बदमाशों पर लगाम कसने का दावा करने वाली पुलिस को ही दी गई है। बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में अनजान नंबर से फोन आया था। जिसमें मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय की हत्या कर उनके घर को उड़ाने की धमकी दी गई।

धमकी के बाद मेयर के घर पर फोर्स लगा दी गई है। हालांकि मेयर सत्या पांडेय अभी शहर में नहीं हैं, वह कोलकाता में हैं। एसएसपी ने फोन से उन्हें मामले की जानकारी दी है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में मेयर ने किसी के साथ कोई दुश्मनी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन के बाद पता चला कि सत्या पांडेय को धमकी देने वाले शख्स का नाम प्रशांत सिंह बघेल है, जो शाहपुल के बिछिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसएसपी अनंत देव ने कहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें