फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से खत लिखता था संगीत का दीवाना, जानिए कौन है ये

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी गायकी के दम पर दुनिया को दीवाना बनाने वाले मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज का एक प्रशंसक उन्हें अपने खून से खत लिखता था। मेरठ के खैरनगर निवासी ताहिर ने सातवीं कक्षा से ही उन्हें पत्र लिखने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


एक चैनल को दिए साक्षात्कार में अजीज ने ताहिर का जिक्र भी किया है। अजीज़ का यह इंटरव्यू अभी भी यूट्यूब पर है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। ताहिर ने बताया कि उन्होंने अजीज का पहला गीत कक्षा सात में सुना था। गीत ‘किसको कहें हमारा’ था। वो आवाज दिल में उतर गई।

फिर उनके सारे गीत सुने। नोहे, कव्वाली सुनी। कुछ दिन बाद ही उनका गीत मीठी-मीठी सर्दी है आया, वो दिल को छू गया। उन्होंने बताया कि स्कूली दिनों में मो. अजीज़ से मिलने की ठानी।
विज्ञापन


चचेरे भाई की मदद से अजीज भाई का मुंबई का पता लिया। कुछ दिन बाद उनका फोन नंबर मिला और बातें शुरू हुईं। अजीज़ भाई इतने सरल इंसान हैं फोन पर बड़ी नरमी से बात करते थे। आज भी उनसे दिल की हर बात होती है। वो जब भी मेरठ आते हैं, मेरे घर जरूर आते हैं।
विज्ञापन

ताहिर की दीवानगी से अजीज थे दंग

अजीज़ ने एक साक्षात्कार में अपने फैंस के बारे में कहा कि मेरठ से ताहिर नाम से मुझे खत आते थे, जो खून से शायरी और मेरी तारीफ के लिखे होते थे। कई रोज मैंने ध्यान नहीं दिया, मैंने सोचा कि बकरे के खून से कोई खत लिखकर भेजता होगा।

एक दिन दरवाजे की घंटी बजी ताहिर से पहली मुलाकात हुई, जब मैंने उससे कहा कि तुम खून से खत लिखते हो वो सब क्या है? तब ताहिर ने अपने दोनों हाथ, पैर मुझे दिखाए जो जगह-जगह से कटे थे।

मेरा गला भर आया, तब मैंने ताहिर को गले लगा लिया। उस दिन उससे वादा लिया कि अब कभी खून से खत नहीं लिखेगा। अपना घर बसाएगा और व्यापार करेगा। उसी दिन से वो मेरा छोटा भाई बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें