फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मिले नेता प्रतिपक्ष का पद: सोनिया

Mon, 07 Jul 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता पद पर कांग्रेस का दावा ठोक दिया है। सोनिया गांधी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। इस नाते कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलना चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कांग्रेस का दावा बहुत मजबूत है और पार्टी फिलहाल इसके लिए अदालत जाने के विकल्प पर विचार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने का उसका दावा कमजोर पड़ गया है। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि संख्या बल को पैमाना मानते हुए नेता प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस को न दिया जाए जबकि कांग्रेस इसके लिए पूरी जोर-आजमाइश कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि नेता प्रतिपक्ष पद पर कांग्रेस का ही दावा बनता है और कांग्रेस पार्टी को इसे हासिल करने की जरूर पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

हंगामे के साथ शुरुआत

संसद सत्र की शुरुआत एक बार फिर हमेशा की तरह हंगामे के साथ हुई। विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बाद लोकसभा को पहले 12 बजे उसके बाद 2 बजे और बाद में दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष के सदस्य शोर-शराबा करते रहे। काफी हंगामे के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने सदन में अपनी बात कही। कांग्रेस के सदस्य महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले सर्वदलीय बैठक हुई ‌ज‌िसमें सभी दल के नेता शाम‌िल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने यह कह कर इस विवाद को भड़का दिया है कि लोकसभा की स्पीकर नेता प्रतिपक्ष पर निर्णय करते समय भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में आ सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें