जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भाजपा के पक्ष में आए परिणामों का श्रेय बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दिया जा रहा है। लेकिन, परदे के पीछे कई ऐसे चेहरे हैं जो ऐसा परिणाम दिलाने के लिए दिन-रात एक किए हुए थे।
मोदी और भाजपा के आला नेताओं ने सभाएं कर बेशक जनता में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया, लेकिन जमीन पर रणनीति को अंजाम देने में पार्टी के संगठन मंत्रियों की भूमिका अहम रही।
भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल तीन महीने से जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हुए थे। वहीं सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झारखंड की कमान संभाल रखी थी।