फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद से आंध्र में 30 लाख परिवार हुए प्रभावित

Wed, 22 Oct 2014 07:41 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में आंध्र प्रदेश में आए चक्रवात हुदहुद से करीब 30 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी प्रदेश सरकार के हुदहुद के असर को जानने के लिए कराए गए सर्वे से सामने आई है।
विज्ञापन


प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विशाखापट्टनम, श्रीकाकुलम, विजयनगरम और पूर्वी गोदावरी जिले के लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के

अनुसार, विशाखापट्टनम में 1158132 परिवार गंभीर जबकि 1808783 परिवार आंशिक रूप से चक्रवात से प्रभावित हुए।

इसमें कहा गया है कि 90291 घरों, 27041 बिजली के खंभों, 1902 नहरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 1110 नौका या तो क्षतिग्रस्त हो गई या फिर लापता हैं। चक्रवात हुदहुद की वजह से हुई भारी बारिश के चलते कम से कम 46 लोग मारे गए जबकि 43 अन्य घायल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात से बुरी तरह से प्रभावित हुए विशाखापट्टनम में ही एक हफ्ते तक रुक कर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने कहा कि चक्रवात की वजह से 60 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें