फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कंकाल के साथ रह रही थी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और पिता के शव के साथ महीनों से रहने वाले एक युवक के मामले के खुलासे के बाद अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के डोमजूर में एक महिला अपनी बेटी के कंकाल के साथ घर में रह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके के एक मकान में 67 साल की महिला अपनी 24 साल की पुत्री के साथ रहती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वे दोनों किसी से बातचीत नहीं करती थीं और एक कमरे के मकान में एकाकी जीवन बिता रहे थे। सोमवार को उस मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि अन्नपूर्णा नामक महिला कमरे के फर्श पर सोई थी जबकि उसकी पुत्री तनिमा का शव बिस्तर पर था।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे पता ही नहीं था कि उसकी पुत्री अब इस दुनिया में नहीं रही। तनिमा को मिर्गी की बीमारी थी। उसकी मां एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, तनिमा की मौत रविवार या उससे पहले ही हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें