फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया के इलाज पर सरकार ने फूटी कौड़ी खर्च नहीं की'

Sat, 06 Oct 2012 01:26 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज और विदेशी दौरों पर 1880 करोड़ रुपये खर्च करने के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों को केंद्र सरकार ने झूठा करार दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ किया है कि पिछले आठ सालों में बेल्जियम के एक दौरे के अलावा गांधी के विदेशी दौरों पर सरकार का एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। इतना ही नहीं पीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोनिया के विदेश या देश में इलाज पर भी सरकारी खजाने से एक नया पैसा भी खर्च नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के इलाज और विदेशी दौरों पर सरकार के सैकड़ों करोड़ खर्च करने के मोदी के आरोपों पर पिछले पांच दिनों से गरमाई सियासत के बाद पीएमओ ने शुक्रवार को आखिरकार यह सफाई दी। आरटीआई के जरिए यह आंकड़ा मिलने के मोदी के दावों को बेबुनियाद और झूठा बताते हुए पीएमओ ने कहा है कि यूपीए अध्यक्ष के किसी विदेशी दौरे का खर्च सरकार ने नहीं उठाया है। उनकी सुरक्षा का खर्च एसपीजी उठाता है। पीएमओ के अनुसार मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद केंद्रीय सूचना आयोग पहले ही इसे खारिज कर चुका है।

मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए पीएमओ ने कहा है कि पिछले आठ सालों में यूपीए अध्यक्ष के केवल एक बेल्जियम दौरे का खर्च आईसीसीआर ने उठाया था। इस दौरे पर भी आईसीसीआर का खर्च तीन लाख रुपये से कम ही था। तब सोनिया बेल्जियम सरकार के आमंत्रण पर वहां का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण करने गईं थी। गौरतलब है कि मोदी के सोनिया के विदेशी दौरों और इलाज पर खर्च का मुद्दा गरम करने के बाद भाजपा ने भी इस मामले को लपकते हुए सरकार और कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। पीएमओ ने अब इन सियासी सवालों का जवाब देकर मामले को ठंडा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें