फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा नालंदा विवि का पहला शैक्षिक सत्र

Fri, 19 Sep 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को नालंदा विश्वविद्यालय में प्रथम शैक्षिक वर्ष का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई देशों के राजदूतों के शामिल होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति गोपा सभरवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना में शामिल रहे 18 देशों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। चीन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, लाओस, इंडोनेशिया और सिंगापुर ने अपने प्रतिनिधि भेजने पर सहमति भेज दी है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद विवि परिसर का जायजा भी लेंगी। वे नालंदा विवि कैंपस में पौधारोपण भी करेंगी। 19 सितंबर को उद्घाटन के बाद कक्षाएं प्रशासनिक भवन में लगेंगी।
विज्ञापन


कक्षाओं और दफ्तर के लिए अस्थायी परिसर बन चुका है। करीब 242 एकड़ में स्थायी भवन का काम चल रहा है, जो 2021 तक पूरा होगा।

नये विश्वविद्यालय का निर्माण प्राचीन विश्वविद्यालय के स्थान से 12 किलोमीटर दूर राजगीर में किया गया है। उल्लेखनीय है कि पांचवीं शताब्दी में उच्च शिक्षा का केंद्र्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय में 821 साल बाद इसी माह से दोबारा पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें