महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। पेड न्यूज में संलिप्तता के मामले में निवार्चन आयोग ने 23 मई को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि 2009 के विधान सभा चुनावों में चव्हाण को पेड न्यूज के दोषी ठहराया गया है। चव्हाण वर्तमान में नांदेड़ सीट से कांग्रेस के लोक सभा के उम्मीदवार हैं।