झांसी में मऊरानीपुर के मुहल्ला कुरैचा नाका में भैरव मंदिर में कौतूहल का विषय बना कुत्ता बृहस्पतिवार पुर्वाह्न थक कर पस्त हो गया। कुत्ते ने 45 घंटे से अधिक समय तक मंदिर में शिवलिंग की परिक्रमा की।
बृहस्पतिवार रात उसने फिर परिक्रमा शुरू की, लेकिन थकान के कारण गिर गया और मंदिर में ही लेट गया। भैरव बाबा के मंदिर में मंगलवार दोपहर एक बजे से कुत्ता लगातार शिवलिंग की परिक्रमा कर रहा था।
मंदिर के महंत अटलानंद महाराज ने बताया कि उसके लिए पानी और दूध रखा गया था, जिसे वह पीता जा रहा था और परिक्रमा कर रहा था। कुत्ता परिक्रमा करते-करते शिवजी के आगे शीश भी झुका रहा था।
कुत्ते द्वारा भगवान शिव की परिक्रमा लगाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई थी और इसे देखने के लिए लोग मंदिर में जमा हो गए थे। गुरुवार को परिक्रमा करते-करते कुत्ता पस्त होकर मंदिर में ही लेट गया।