आईएसआई एजेंट आसिफ अली से जुड़े ‘जयचंद’ (आसिफ को सैन्य सूचनाएं देने वाले) मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) और एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं।
सीडीआर और मैन्युअल पड़ताल में जांच एजेंसियों को कई नाम हासिल हुए हैं। इन पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। चंद रुपयों के लालच में आसिफ को किन लोगों ने महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराईं, उसकी सूची बननी शुरू हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, आसिफ को सेना की गोपनीय जानकारी जुटाने के लिए खास तरीके से प्रशिक्षित किया गया था। वह केवल अपने मतलब के लोगों से मिलता था। बेवजह किसी के संपर्क में नहीं आता था।
आईएसआई ने उसे जो खास प्रोजेक्ट सौंपा था, उससे अन्य एजेंट भी अनजान थे।