फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर-सुनंदा बोले, हम साथ-साथ हैं

Thu, 16 Jan 2014 05:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी शादी में दरार की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर ने कहा है कि हमारी शादी को कोई खतरा नहीं है। दोनों ने कहा कि वे सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्विटर पर शशि थरूर की पत्नी सुनंदा और एक महिला पाक पत्रकार के बीच एक लड़ाई छिड़ गई थी। हाल ये हुआ कि शशि को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरा ट्विटर हैक हो गया था।

मामला उस वक्त शुरू हुआ जब शशि के ट्विटर से पाक पत्रकार मेहर को संदेश भेजे गए। इसके बाद तो सोशल मीडिया में भूचाल आ गया।

शशि ने अंत में ट्वीट किया-

Sorry folks, my @Twitter account has been hacked & will be temporarily deactivated. Bear with me while we solve this.— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 15, 2014
विज्ञापन


इससे पहले सुनंदा ने मेहर पर वार करते हुए ये ट्वीट किया-

@MehrTarar leave us Indians alone and stop talking to my huband and pleading with him its digrading respect youself as a women— SunandaPTharoor (@sptvrock) January 16, 2014

पाक पत्रकार मेहर ने सुनंदा के आरोपों पर जो जवाब दिया वो आप खुद ही पढ़ लीजिए-

For a woman to trash another woman linking her w/her husband is the lowest form of sickness ever. It's nauseous. No respect for her marriage— Mehr Tarar (@MehrTarar) January 16, 2014

सवाल ये भी है कि क्या वास्तव में शरूर का ट्विटर एकाऊंट हैक हुआ था? अगर हां तो उन्होंने इसकी कंपलेन कहां की? एक केंद्रीय मंत्री का एकाऊंट हैक करने वाला पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें