फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर हो सकते हैं आतंकी हमले!

Wed, 21 May 2014 07:55 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के कुछ महीने बाद ही नरेंद्र मोदी को कई आतंकी चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। हालांकि मोदी इससे बखूबी निपटते हुए इस परेशानी से उबर जाएंगे।
विज्ञापन


सुदर्शन चक्र ज्योतिषाचार्य संत बेतरा अशोक की भविष्यवाणी के मुताबिक सितंबर से लेकर नवंबर 2014 के बीच उग्रवादी घटनाएं बढ़ेंगी, जो सुरक्षा तंत्र के साथ प्रधानमंत्री के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगी।

उनका कहना है कि चंद्रमा से चतुर्थ भावस्थ बृहस्पति गजकेसरी योग बना रहा है। इससे विपक्ष संप्रदायवाद की जितनी बात करेगा उतना ही ध्रुवीकरण होगा। मोदी के लिए /एल/ए/सी/आर/के/ अक्षर के व्यक्ति प्रतिद्वंद्वी साबित होंगे, जिनसे उन्हें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या होंगी अधिक

मोदी के शपथ ग्रहण का समय 26 मई को शाम छह बजे का रखा गया है, लेकिन ज्योतिषाचार्य के अनुसार सोमवार 11.15 से दोपहर 12.15 के बीच में अभिजीत मुहूर्त स्थिर और सिंह लग्न में ही शपथ ग्रहण करना शुभ होगा। बल्कि इन्हें पूर्ण विश्वास है कि इसी समय मोदी शपथ ग्रहण करेंगे। ग्रहगोचर के अनुसार सोमवार को सौभाग्य योग है। प्रदोष व्रत होने के कारण भगवान शिव का विशेष शुभ दिन माना जाता है।

26 तारीख शुभ अंक आठ बना रहा है, जो मोदी के जन्मांक से विशेष मेल खाता है। इस दिन और इस मुहूर्त पर शपथ ग्रहण देश, पार्टी, सहयोगी दलों के लिए विशेष मंगलकारी होगा। मोदी का चुनाव क्षेत्र काशी शिव की नगरी और गंगा जी का प्रिय दिन सोमवार है। इस दिन शपथ ग्रहण विघटनकारी ताकतों, शत्रुपक्ष के लिए महाप्रलयंकारी साबित होगा। मोदी के लिए मंगलवार का दिन, जो उनके नाम चंद्र राशि के अनुसार विशेष है।

इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष राशि में रहेंगे इस समय मोदी जी का ऑफिस में पदार्पण 3,4,5,7,8 शुभांक और एम/वी/एस/एन/के/जी/डी/और एच/ अक्षर वाले राष्ट्रीय नेताओं के लिए अति उन्नति कारक होगा। पिछले सभी मंत्रिमंडल से इस बार के मंत्रिमंडल में महिलाएं अधिक होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें