टुंडा को एम्स में पेसमेकर लगाया गया है। टुंडा को शुक्रवार दोपहर सफदरजंग अस्पताल से एम्स में शिफ्ट किया गया था। सूत्रों की मानें तो उसके सीने में दर्द था और उसका ब्लड प्रेशर गिर रहा था।
शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे टुंडा को सर्जरी के लिए कार्डियक केयर यूनिट में ले जाया गया। वहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक और डॉ. गौतम शर्मा की देखरेख में उसकी सर्जरी की गई।
टुंडा का खुला एक और राज सुनकर चौक जाएंगे आप
उसकी धमनियों में कई जगह ब्लॉकेज है। जांच में पता चला कि धमनियों में इलेक्ट्रिक सिग्नल सामान्य तरीके से पास नहीं हो रहे थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने हार्ट बीट कंट्रोल करने के लिए पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी।
टुंडा एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
माना जा रहा है कम से कम एक सप्ताह वह डॉक्टरों की निगरानी में एम्स में ही रहेगा।