फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो सकता है बड़ा आतंकी हमला!

Sun, 04 May 2014 06:11 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में चुनाव के अंतिम चरण से पहले आतंकी संगठन बड़े हमले की साजिश बुन रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इस आशय के इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों ने सघन संयुक्त तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन


बारामूला में मतदान को बाधित करने की आतंकी साजिश की सूचना के बाद एलओसी और सीमा पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है ताकि सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ पर कारगार रोक लग सके।

सेना ने पुंछ सेक्टर में शनिवार को घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। एक पखवारे के अंदर घुसपैठ की यह चौथी कोशिश थी जिसे नाकाम कर दिया गया है।

सफल चुनाव से बौखलाए हैं आतंकी

अनंतनाग और श्रीनगर में मतदान बाधित करने में विफलता के बाद आतंकी संगठन बौखला गए हैं। घाटी के इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में अलगाववादियों के बहिष्कार की अपील और आतंकी हिंसा के बावजूद पिछले चुनाव से अधिक वोट पड़े।

हांलाकि मतदान के प्रतिशत में मामूली इजाफा ही हुआ लेकिन इससे आतंकी संगठनों को झटका लगा है। नतीजतन आतंकी सात मई को बारामूला में मतदान से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते हैं।

सेना के सूत्रों का कहना है कि लश्करे तोयबा से जुड़े आतंकियों की बडगाम से बारामूला के लिए कूच करने का इनपुट मिला है। इसलिए सघन तलाशी अभियान चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हाई अलर्ट

राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने श्रीनगर के नरवाल, लावापोरा, बडगाम के सोईबग और मगाम में तलाशी अभियान चलाया है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली है कि बारामूला में मतदान को बाधित करने के लिए हथियारबंद आतंकी मध्य कश्मीर से उत्तरी कश्मीर में घुसना चाहते हैं।

सेना नमे बारामूला, बांडीपोरा और कुपवाड़ा में भी तलाशी शुरू की है। हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। श्रीनगर, बरामूला, बांदीपोरा, सोपोर, हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में हाईवे पर नाके बढ़ाए गए हैं।

सेना के जवान वाहनों की भी तलाशी ले रहे हैं। लोलाब घाटी के जंगलों में सर्च अभियान तेज है।
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी दिखे, सुरक्षा कड़ी

बारामूला में संदिग्ध आतंकी दिखने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुप्तचर विभाग की रिपोर्टों में आतंकियों के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सक्रिय होने की आशंका जताई गई है।

उत्तरी कश्मीर के तीन जिलों बारामूला, कुपवाड़ा तथा बांडीपोरा को लेकर बनी इस सीट पर राज्य में होने वाले मतदान के आखिरी चरण के तहत लद्दाख सीट के साथ 7 मई को वोट पड़ने हैं।

पुलिस तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें