फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में मौजूद था लश्कर प्रमुख हाफिज सईद: शिंदे

Thu, 10 Jan 2013 09:20 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पार कर पाक सेना की बर्बर हरकतों के चार पांच दिन पहले मुंबई हमले का मास्टर माइंड और लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख हाफिज सईद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद था।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सैनिक का सिर कलम करने की घटना और सईद के पीओके आने में जुड़ाव की पड़ताल की जा रही है। सरकार ने सईद की पीओके में मौजूदगी की पुष्टि करते हुए कहा है कि सीमा पर उपजे तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच नए वीजा नियम जैसे किसी भी करार को खत्म नहीं किया जाएगा।

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बृहस्पतिवार को अपनी मासिक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार के पास खुफिया रिपोर्ट थी कि सईद पीओके  में था। उसने वहां कई लोगों से बातचीत भी की है, लेकिन फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि सेना के जवानों को मार कर उनके सिर काटने जैसी अमानवीय घटना से सईद की मौजूदगी का संबंध है या नहीं।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि भारत सईद की पीओके में मौजूदगी के कारणों का पता लगा रहा है। शिंदे के मुताबिक पाकिस्तान के साथ विश्वास बहाली की दिशा में जो भी कदम उठाए गए हैं उसे रोका नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मुंबई हमले के अभियोजन पक्ष के गवाहों का बयान दर्ज करने के मकसद से आने वाले न्यायिक आयोग अपनी योजना के मुताबिक भारत आएगा। हालांकि उनके आने की तारीख अभी पक्की नहीं हुई है, लेकिन भारत चाहता है कि पाक अदालत में चल रहे 26/11 के आरोपियों के मुकदमे की सारी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी हो।

शिंदे ने संतोष जताया है कि इस मामले में पाकिस्तान भी अपनी ओर से सकारात्मक कदम उठा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले महीने इस मामले के निबटारे के लिए पाकिस्तान गई गृह मंत्रालय के अधिकारियों की टीम के साथ 26/11 मामले के वकील उज्जवल निकम को भी भेजा गया था। इसकी वजह यह थी कि दोनों देशों के कानून के लिहाज से सारी जरूरतों को गंभीरता से समझ कर उसे पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें