फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से हो सकता है बराक ओबामा पर आंतकी हमला

Fri, 26 Dec 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमी की स्थापना और कई बार दहशतगर्दों की आवाजाही के साक्ष्य मिलने का बदनुमा दाग झेल रहे अपने अलीगढ़ पर एक बार फिर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस बार वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का दिल्ली-आगरा दौरा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड में सपरिवार भारत आ रहे बराक ओबामा ताजमहल देखने भी आएंगे। इसलिए अलीगढ़ पर विशेष फोकस रखने की सलाह खुफिया एजेंसियों के स्तर से दी गई है।

एजेंसियों का सीधा-सीधा इनपुट है कि विभिन्न आतंकी संगठनों के खिलाफ अमेरिकी मुहिम के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के समय कोई भी बड़ी वारदात आतंकी कर सकते हैं और इस वारदात को वह अलीगढ़ से ही अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां सतर्क

बराक ओबामा के दौरे को देखते हुए यूपी पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस दौरे को लेकर एनसीआर से सटे सभी जिलों के साथ-साथ अलीगढ़ को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

साथ ही यूपी में नेपाल, राजस्थान बार्डर पर भी कड़ी चौकसी रखने की सलाह दी गई है। खुफिया सूत्रों ने भारत में आतंकियों के बिना हथियार प्रवेश करने और स्थानीय बाजार से केमिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदकर विस्फोटक सामग्री बनाने की आशंका जताई है, जिससे एटीएस और एसटीएफ भी सतर्क हो गई हैं। अलीगढ़ को सिमी की गतिविधियों का केंद्र होने के कारण यहां के अधिकारियों से हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल खुफिया एजेंसियों को देने के लिए कहा गया है।

त्योहार भी हैं निशाने पर
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सिमी व आईएम के जो पांच आतंकी पश्चिमी यूपी में छिपे हैं, वह और उनके नए साथी यहां आकर अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा होली तक किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन में भी कोई वारदात हो सकती है। इसके पीछे मकसद अमेरिका में पकड़े गए आतंकी आफिया सिद्दीकी को छुड़ाना है। यह सूचनाएं मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़े गए सिमी के सदस्य अबू फैजल से पूछताछ में मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें