मेरठ में अराजक तत्वों ने एक बार फिर मुल्हैढ़ा गांव के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश की। इससे तनाव पैदा हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा ठीक कराने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। तत्काल ही पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक स्थल की मरम्मत करा दी गई।
उधर बागपत के इदरीशपुर में एक धार्मिक स्थल तोड़ने पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
सरधना के मुल्हैढ़ा गांव के बाहरी छोर पर जंगल में धार्मिक स्थल है। रविवार को गांव के लोग वहां पहुंचे तो धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल राज मिस्त्री बुलवाकर धार्मिक स्थल की मरम्मत करा दी।
एक माह में यह दूसरा मौका है जब शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश की है।
उधर, बागपत के इदरीशपुर में एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। बाद में गांव के लोगों ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी। दरअसल एक प्लॉट पर बने धार्मिक स्थल को तोड़े जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।