1:- मोदी ने कहा कि आर्थिक वृद्धि के लिए नीतियों में स्थायित्व और निरंतरता ज़रूरी है और वह खुद बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेंगे।
2:- मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका में कई समानताएं हैं और कारोबार को आसान करने के लिए भारत ने पिछले कुछ समय में कई कदम उठाए हैं।
3:- मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को कारोबार की सबसे मुफ़ीद जगहों वाले शीर्ष 50 देशों में शामिल करना है।
4:- उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में उनके अमेरिकी दौरे का असर दिखने लगा है और पिछले छह महीने में भारत में अमेरिकी निवेश 50 प्रतिशत बढ़ा है।
5:- भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई पांच साल के निचले स्तर पर है और कारोबार का माहौल लगातार सुधर रहा है।