फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज सुपरफास्ट: दस मिनट में पढ़िए दस बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में किसी को भी नहीं बख्शा। कांग्रेस, बीजेपी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और मीडिया; सब पर केजरीवाल ने अपने भाषण में निशाना साधा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने सबसे पहले लोगों को याद दिलाया कि वह भी हरियाणा के रहने वाले हैं और कहा कि हरियाणा के लोगों में सभी पार्टियों के लिए गुस्सा है।

चौधरी देवीलाल को असली किसान नेता बताते हुए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला। कहा कि हुड्डा मुख्यमंत्री नहीं प्रॉपर्टी डीलर हैं और जमीन का दलाल बन चुके हैं। मुख्यमंत्री हुड्डा ने किसानों से जमीन छीनकर रॉबर्ट वाड्रा को दे दिया।

केजरीवाल ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य से भी कम पैसा दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी वह सत्ता में आएंगे वहां किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करवाएंगे।
विज्ञापन

मोदी का बड़ा हमला, 'भ्रष्टाचार की एबीसीडी है कांग्रेस'

पंजाब के लुधियाना के पास जगरांव में पंजाबी वेशभूषा में पगड़ी पहने हुए भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे और अमूमन वही सारी बातें कहीं जो अक्सर वह पिछली रैलियों में कहते आए हैं।

रैली में आए लोगों को भावनात्मक रूप से खुद से जोड़ने के लिए मोदी ने कहा कि पंजाब के साथ उनका विशेष रिश्ता है। उन्होंने इसके लिए गुजरात को पंजाब से जोड़ा। कहा कि पंच प्यारों में एक गुजरात के द्वारका का था।

उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव की पादुकाएं आज भी कच्छ के गुरुद्वारे में संभालकर रखी हुई हैं। कहा कि भूकंप में जब वह गुरुद्वारा ध्वस्त हुआ तो उन्होंने उसे हूबहू वैसा ही बना दिया जैसा कि पहले था।

भाजपा के पाले में गए पासवान!

बिहार में भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बीच लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संभावित गठबंधन का संकेत देते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर रामविलास पासवान के खिलाफ सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी यूपीए सरकार इस समय अपने राजनीतिक हितों के लिए पासवान के खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। हम इसकी आलोचना करते हैं।

फ‌िर राहुल ने ग‌िनाईं उपलब्ध‌‌ियां

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दून रैली में कहा कि अगले पांच साल में देश के आखिरी आदमी तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के ल‌िए स्वास्थ्य का ‌अधिकार लाएगी।

राहुल ने कहा भोजन का अधिकार (फूड सिक्योरिटी बिल) हो गया, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) ‌ले आए, अब हम स्वास्थ्य का अधिकार लाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब आदमी का ध्यान दिया है।

कहा कि देश में बड़ा वर्ग है जिसके पास खाने का अनाज नहीं है, उनके ‌लिए हमने भोजने का इंतजाम किया। अब हमारा लक्ष्य देश के शहर से लेकर गांवों तक लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है।

राह‌ुल ने कहा क‌ि देश 70 करोड़ से ‌अधिक लोग ऐसे हैं जो गरीब हैं, जिनके पास पैसा नहीं है वे स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। लोग बीमार रहते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं हैं, उनके लिए दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे लोगों के ल‌िए हम स्वास्थ्य का अधिकार लाएंगे।

क्या मुलायम को म‌िलेगी PM की गद्दी?

अखिलेश यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को लखनऊ के लिए रवाना किया। इस साइकिल रैली का मकसद सपा के पक्ष में माहौल बनाना है।

ये रैली करीब दो हफ्ते में लखनऊ पहुंचेगी। रविवार को जहां एक ओर मोदी पंजाब में, राहुल उत्तराखंड में और केजरीवाल हरियाणा में रैली कर रहे हैं वहीं अखिलेश ने भी रैलियों के इस सुपर संडे में सपाई तड़का लगा दिया।

खबर के मुताबिक करीब 500 लोग इस साईकिल रैली में हिस्सा ले रहे हैं। अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि,"साइकिल चलती रहे।"

न‌िशाने पर है बनारस का व‌िश्वनाथ मंद‌िर

काशी विश्वनाथ मंदिर में आतंकी हमले के इनपुट को लेकर शनिवार को मॉक ड्रिल कराया गया तो कमांडो, पीएसी, सीआरपीएफ एवं सिविल पुलिस के जवान पोजिशन नहीं ले पाए।

ऐसा तब हुआ जब पूरे शहर में आतंकी हमले की आशंका में पुलिस ने जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। वहीं डीएम एवं एसएसपी ने तीन मुख्य शिवमंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

खुफिया एजेंसियों ने महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों पर आतंकी हमले की आशंका जताई है।

गर्भवती मह‌िला कर सकती है नरेंद्र मोदी पर हमला!

बिहार में तीन मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली में एक बार फिर हो सकता है आतंकी हमला। खबर तो यहां तक है कि कोई आतंकी महिला, प्रेगनेंट होने का दिखावा कर मोदी तक पहुंच सकती है।

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन मार्च को बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जनसभा है। जनसभा जहां होनी है उस मैदान को लेकर भी काफी विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है।

आपको याद होगा कि कि पटना के गांधी मैदान में हुई मोदी की रैली में 10 से ज्यादा धमाके हुए थे जिनमें छह लोगों की मौत हो गई थी।

पढ़ाती हुई नजर आएंगी अभ‌िनेत्री माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का नया चेहरा जल्द ही अब सबके सामने होगा। वह एक टीचर की भूमिका में दिखेंगी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी अगली फिल्म 'गुलाब गैंग' में महिला सशक्तीकरण और न्याय की लड़ाई के बारे में बात करती नजर आएंगी। माधुरी भारत में महिलाओं को शिक्षित करने की योजना भी बना रही हैं।

माधुरी ने कहा "हां, हमारे पास योजनाएं हैं, लेकिन हमने अभी शुरू नहीं किया है। मैं इसके लिए इंतजार कर रही हूं। जब हम यह शुरू करेंगे तो आपको बताएंगे। अपनी ऑनलाइल डांस अकेडमी में मैं कुछ चीजें पहले से शुरू कर चुकी हूं।"

एनडीए के जरिए बनें अधिकारी

भारतीय सेना के तीनों अंगों में से किसी अंग में अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले युवा एनडीए परीक्षा में बैठना ना भूलें। परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल, 2014 को की जाएगी।

इस वर्ष की एनडीए परीक्षा के माध्यम से कुल 375 अधिकारी स्तर के पद भरे जाने की संभावना है, जिनमें थल सेना के 208, वायुसेना के 70, नौसेना के 42 और इंडियन नेवल एकेडमी के 55 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

जेल में पाकिस्तानी कैदी ने की खुदकुशी

अंबफला जिला जेल में शनिवार तड़के तीन बजे एक पाकिस्तानी कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पाकिस्तान के जिला सियालकोट के रहने वाले शौकत अली ने अपनी लुंगी से फंदा बनाया और बैरक के अंदर लोहे की ग्रिल से लटक आत्महत्या कर ली।

पेशावर तहसील के गांव सैल जतान निवासी शौकत (42) को 12 दिसंबर 2011 में अरनिया सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा था।

पुलिस ने शौकत के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। तब से शौकत जिला जेल में ही कैद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें