अगर आप भी मोबाइल फोन पर लंबी-लंबी बातें करना पसंद करते हैं तो आप भी अपनी जेब ज्यादा ढीली करने के लिए लिए तैयार हो जाइए। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के ग्राहकों के लिए आना वाला समय आफत लाने वाला है। क्योंकि मोबाइल फोन पर बातें करना काफी महंगा होने जा रहा है।
इकॉनामिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक आने वाले समय में कंपनियां टेलीफोन पर बात करने के लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसा वसूल करेंगी। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रति मिनट 7 से 13 पैसे तक की बढ़ोतरी कंपनियां कर सकती हैं।
भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, आइडिया सेल्युलर 900 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम को रिन्यू कराने के लिए अरबों रुपए खर्च किए हैं। अब यह पैसा यह कंपनियां अपने ग्राहकों से वसूल करेंगी। एक महीने के अंदर ही कंपनियां अपने टैरिफ रेट में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
20 फीसदी तक महंगा होगा बातें करना?
भारती एयरटेल ने पहले 103 करोड़ रुपए 900 मेगा हर्टज के लिए खर्च किए थे। अब उसको 20 साल के लिए 6,127 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। वोडाफोन जो अभी 45.3 और 32.3 करोड़ रुपए दे रहा है। अब इस स्पेक्ट्रम के लिए 8800 करोड़ रुपए देगा।
वहीं आइडिया सेल्युलर महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए क्रमश: 6,957 करोड़ रुपए, 3,365 करोड़ रुपए, और 3,693 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। अभी वो इसके लिए 189 करोड़ और 30.6 करोड़ रुपए का भुगतान कर रही है।
ईटी से बातचीत करते हुए एक बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनियां आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश पूर्व और उत्तर प्रदेश पश्चिम में अगले तीन से छह महीने के बीच में कंपनियां 20 फीसदी तक टेलीफोन पर कॉलरेट महंगी कर सकती हैं।