तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक विवादित बयान में मीडिया को दफनाने की धमकी दे डाली।
उन्होंने कहा कि नए राज्य तेलंगाना की अगर कोई समाचार चैनल बेइज्जती करता है तो वह उसे नहीं छोड़ेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार से परिसंपत्तियों बंटवारे और देनदारी के संबंध में उन्होंने तेलंगाना का सम्मान रखे जाने की बात की।
जिले के नाकालागुट्टा में एक कार्यक्रम में पहुंचे राव ने कहा, "जो तेलंगाना की बेइज्जती करेंगे। इसकी मौजूदगी और गौरव को लेकर सवाल उठाएंगे उन्हें जमीन में दस फीट अंदर गाड़ दूंगा।"