अपनी सहकर्मी पर यौन हमले पर तेजपाल ने दोहराया कि जो कुछ भी हुआ वह आम सहमति से हुआ था।
इस पूरे मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस के अनुसार तहलका का संस्थापक संपादक तरूण तेजपाल इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनके और सहकर्मी के बीच जो कुछ हुआ वह आम सहमति से था।
गोवा पुलिस ने कहा कि तरूण तेजपाल जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी सैमी टावारेस की देखरेख में जांच अधिकारी सुनीता सावंत के नेतृत्व वाली टीम तेजपाल के विस्तृत बयान दर्ज कर रही है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार तेजपाल कह रहे हैं कि जो कुछ हुआ, वह आपसी सहमति से हुआ। हालांकि, उन्होंने घटना में शामिल होने से इनकार नहीं किया है।
पुलिस के अनुसार लड़की ने जो कुछ भी कहा है तेजपाल उसमें अपनी सहमति जता रहे हैं। बस तेजपाल का तर्क यह है कि उनके और उस लड़की के बीच जो कुछ भी हुआ वह आम सहमति से हुआ।
मालूम हो कि तहलका के संपादक तरूण तेजपाल पर तहलका की ही एक महिला पत्रकार ने उनपर यौन हमले का आरोप लगाया था।