फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने टीवी देखने से रोका तो लगा ली फांसी

Tue, 18 Jun 2013 06:40 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की एक किशोरी ने केवल इस बात पर खुदकुशी कर ली कि उसकी मां ने उसे टीवी देखने से रोका था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के अवधपुरी इलाके में रहने वाली विशाखा शाक्य (13) सोमवार को टीवी देख रही थी तो उसकी मां ने उसे टोका।

मां ने टेलीविजन बंद करके पढ़ने की सलाह दी। आठवीं की छात्रा विशाखा को मां की सलाह इतनी नागवार लगी कि उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विशाखा को कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें