फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई 'टीम केजरीवाल' की एक और खतरनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। गर्ग के मुताबिक, केजरीवाल के इशारे पर उनके सहयोगी आप विधायकों को फोन कर खरीद-फरोख्त का लालच दे रहे थे। दस करोड़ रुपये तक देने की पेशकश की जाती थी।
विज्ञापन


सारा खेल भाजपा नेता अरुण जेटली व नितिन गडकरी के नाम पर होता था। वहीं, दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी का कहना है कि मामले से जुड़े सारे तथ्यों की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

राजेश गर्ग ने दिसंबर 2013 के मामले का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि बात उस वक्त की है, जब पिछले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। पहले नंबर पर रही भाजपा और दूसरे नंबर पर रही आप में सरकार बनाने की कोशिशें हो रही थीं।
विज्ञापन


केजरीवाल सार्वजनिक तौर पर कह रहे थे कि भाजपा सरकार बनाने के लिए उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही थी। इसके लिए दस करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने लगाया आरोप

गर्ग ने बताया कि प्राइवेट नंबर से ऐसी ही एक कॉल उनके पास भी आई थी। दूसरी तरफ से बताया गया कि वह अरुण जेटली के कार्यालय से बोल रहा है। इसके बाद भाजपा की सरकार बनाने में मदद करने के एवज में दस करोड़ रुपये देने की बात की।

पार्टी नेतृत्व को जानकारी देने के साथ गर्ग ने प्रशांत विहार थाने में इसकी शिकायत भी की। गर्ग का कहना था कि पुलिस ने जांच के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। गर्ग ने आरोप लगाया कि उसके बाद केजरीवाल के निजी सचिव ने उनके पास फोन कर शिकायत वापस लेने की बात कही।

उसके बाद वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कहा कि फोन करने वाला शख्स अपना आदमी है। इस मामले को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। गर्ग का आरोप है कि भाजपा को बदनाम करने के लिए सारा खेल अरविंद केजरीवाल की सहमति से हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें