फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मोदी के 'गोपनीय काम' का खुलासा

Wed, 21 May 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी संभालने से पहले ही काशी की समस्याओं की स्कैनिंग करानी शुरू कर दी है। हेरिटेज सिटी से जुड़ी अहम समस्याओं और उसकी वजहों का पता लगाने के लिए गुजरात से टीम-बी काशी पहुंच गई है।
विज्ञापन


चुनाव के बाद पहुंची इस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शहर में काम करना शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर वीडियोग्राफी भी कराई जा गई है। नागरिकों के बीच जाकर उनकी तकलीफें सूचीबद्ध की जा रही हैं, ताकि उसे आने वाले दिनों में पीएमओ तक पहुंचाया जा सके।

काशी से सफाई शुरू कराने की इच्छा जता चुके मोदी इस प्राचीन शहर की जरूरतें जानने और पूरी करने के लिए बारीक नजर रखे हुए हैं। पता चला है कि शहर की समस्याओं को चिह्नित करने का काम शुरू करा दिया गया है। इसके लिए मोदी ने गोपनीय तरीके से टीम लगा दी है। इस टीम को पार्टी की जिला और महानगर ईकाई से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काशी का दुख-दर्द जान रही है टीम

गोपनीय तरीके से शहर की समस्याओं की स्कैनिंग कराने की जानकारी आम तब हुई जब इसी टीम के सदस्य लाहौरी टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता सोनू कपूर से गाय घाट पर मिले। सोनू के मुताबिक गायघाट के आसपास की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी।

टीम के सदस्य वहां के निवासियों से उनकी पीड़ा तो जान ही रहे थे, उनकी मूलभूत जरूरतों को पूछकर सूची भी तैयार की जा रही थी। सोनू से इस टीम के सदस्य ललिता घाट की गलियों में भी सर्वेक्षण करते मिले और उनमें से कुछ को सिगरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय के बाहर भी देखा जा चुका है।

इस टीम में 15 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं, जो काशी के दुख-दर्द को जानने और उसे मोदी तक पहुंचाने की कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। जिस अंदाज में काम हो रहा है उससे माना जा रहा है कि पीएम की कुर्सी संभालने तक मोदी को काशी की समस्याओं की बहुत हद तक जानकारी मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें