फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती का पेपर व्हाट्सएप पर लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शिक्षक भर्ती की परीक्षा होनी थी, जिसका पर्चा वाट्सएप पर लीक हो जाने की खबर है। हालांकि, कोई भी अधिकारी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा, "हम अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि इस खबर की पुष्टि कर सकें। इसकी पुष्टि सिर्फ तभी हो सकेगी जब पेपर खोले जाएंगे।"

आपको बता दें कि ये परीक्षा आज होनी है और परीक्षा के समय से कुछ देर पहले ही पेपर खोले जाते हैं।
विज्ञापन

हो रही है जांच

ये परीक्षा ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की जाती है। कमिश्नर ने फिलहाल वे इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर जो पर्चा वाट्सएप पर लीक हुआ है वह देश के किस हिस्से में हुआ है।

ये परीक्षा कुल मिलाकर करीब 2600 पदों के लिए होनी है, जिसके जरिए प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों और पीआरटी (संगीत) के अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें