आज टीचर्स डे है। आज के दिन को कोई शिक्षक दिवस के रूप में तो कोई गुरु उत्सव के रूप में मना रहा है। सबकी अपनी अपनी भावनाएं हैं लेकिन हमें यकीन है कि ये वीडियो देखने के बाद आप ज़रूर अपने टीचर्स को याद करेंगे।
टीचर वो होता है जिसके कारण हम वो बने जो हम आज हैं, टीचर हमें अच्छा इंसान बनाता है और टीचर हमें अच्छा नागरिक बनाता है। ये वीडियो भी एक सलाम है ऐसे ही टीचरों को।
वीडियो में दिखाई गई हैं तीन कहानियां और जब वीडियो खत्म होता है तो कहानियों के सिरे भी आपस में जुड़ जाते हैं। तो देखिए ये वीडियो और सोचिए कि आपको अपने टीचरों से क्या मिला?