फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी होने पर शिक्षिका ने किया छात्रा को निर्वस्त्र

Fri, 23 Nov 2012 08:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक शिक्षिका द्वारा छात्रा को क्लास में निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। घटना समयपुर बादली इलाके की है। एक शिक्षिका ने मोबाइल चोरी के आरोप में पहले 13 वर्षीय छात्रा को बुरी तरह पीटा और फिर तलाशी लेने के लिए क्लास की अन्य छात्राओं के सामने ही उसे निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना से छात्रा इतनी आहत हुई कि उसने घर पहुंचकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे भीमराव अंबेडकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
जानकारी के अनुसार, शालू (परिवर्तित नाम) समयपुर बादली के एक सरकारी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। बुधवार को स्कूल में शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया था। शिक्षिका को शालू पर शक था। उसने शालू को निर्वस्त्र कर तलाशी ली। इस पर दोपहर बाद 3.30 बजे घर पहुंचकर शालू पांचवीं मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को शालू की सहेलियों ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने जब स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे नाराज परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें