यौन हमले के आरोपी तरुण तेजपाल की पुलिस रिमांड और बढ़ सकती है। इधर तहलका की पूर्व प्रबंध संपादक भी शुक्रवार को पुलिस के बुलावे पर गोवा पहुंच सकती हैं।
अपनी कनिष्ठ महिला सहयोगी के साथ छेडछाड और बलात्कार के आरोपी एवं तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल से पूछताछ पूरी करने के लिये गोवा पुलिस न्यायिक मजिस्ट्रेट से उनकी रिमांड अवधि बढाने की मांग कर सकती है।
पढ़िए यह विशेष खबर
जब रेप के आरोपियों को बचाने आईं उनकी बीवी, बेटियां
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पिछले सप्ताह तेजपाल को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। यह अवधि आज समाप्त हो रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी पूछताछ के दौरान तेजपाल लगातार यह कहता रहा कि उसके और महिला सहकर्मी के बीच जो कुछ भी हुआ उन दोनों की सहमति से हुआ। इस मामले में उसकी मेडिकल जांच करायी जा रही है।
तेजपालः पढ़िए, लिफ्ट से लॉकअप तक का पूरा सफर
तहलका के तीन कर्मचारी सौगत दास गुप्ता. जी. विष्णु और इशान तन्खा के बयान भी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराये जा सकते हैं। उन सभी को पुलिस की ओर से पहले ही समन भेजा जा चुका है।
उन्होंने गत 24 नवंबर को दिल्ली पुलिस के सामने बयान दिया था। पत्रिका की पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी भी शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करायेंगी।
इधर इस मामले में तहलका की पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी भी शुक्रवार को गोवा पहुंच सकती हैं। पुलिस शोमा का पक्ष भी जानना चाहती है।