फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजपाल पर शिकंजा कसा, देश छोड़ने पर रोक

Tue, 26 Nov 2013 08:13 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा पुलिस ने तहलका के हाई प्रोफाइल संपादक तरुण तेजपाल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अपनी पत्रिका के महिला पत्रकार की यौन प्रताड़ना के आरोपी तरुण के खिलाफ राज्य की पुलिस ने ‘इमिग्रेशन चेक पोस्ट अलर्ट’ जारी किया है ताकि वह देश छोड़ कर न भाग सकें।

तेजपाल के खिलाफ यह अलर्ट मुंबई में गोवा पुलिस की जांच टीम के सामने महिला पत्रकार के पेश होने के कुछ मिनट बाद ही जारी कर दिया गया।

इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी तेजपाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। गोवा पुलिस के डीआईजी ओपी मिश्रा ने कहा कि सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर तरुण तेजपाल के खिलाफ ‘इमिग्रेशन चेक पोस्ट अलर्र्ट’ जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह तेजपाल को देश के बाहर न जाने देने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी बंदरगाहों और हवाईअड्डों पर यह अलर्ट लागू होगा, जहां इमिग्रेशन सुविधा मौजूद है।

डीआईजी ने बताया कि जांच अधिकारी महिला पत्रकार से बातचीत कर रही हैं। महिला पत्रकार जांच में पूरा सहयोग कर रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्रकार ने क्या कहा।

उन्होंने कहा, गोवा पुलिस को दिल्ली हाई कोर्ट में दायर तेजपाल की याचिका के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। हमें औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमने अपने वकीलों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


चूंकि मामला अदालत में है इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने जांच में किसी राजनीतिक हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि हम पेशेवर हैं और पेशेवर मान्यताओं के आधार ही काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें