प्रेस परिषद के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू ने शुक्रवार को कहा कि सभी भारतीय सबसे पहले भारतीय राष्ट्रवादी हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, वो वाकई में राष्ट्रविरोधी हैं।
उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा, ‘मैं उनके हिंदू राष्ट्रवादी टिप्पणी से सहमत नहीं हूं। यह बांटने वाली बात है और बंटवारे की नीतियां राष्ट्र को चला नहीं सकतीं।’
उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका काफी अहम हो सकती हैं।
काटजू का यह बयान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक एजेंसी को दिए गए बयान के संदर्भ में आया है। मोदी ने इंटरव्यू में खुद को हिंदू राष्ट्रवादी बताया था।
एक मराठी दैनिक समाचार पत्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए काटजू ने मीडिया से आग्रह किया कि वह नागरिकों में भारतीय राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित करे।