फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए उतारने होंगे गहने

Fri, 12 Apr 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दिल्ली से उड़ान भरने वाले हैं तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच काउंटर पर जूते, बेल्ट और गहने उतारने को कहा जा सकता है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए अमेरिका और यूरोप की तर्ज पर कुछ ऐसी ही व्यवस्था करने की तैयारी में है।

ब्यूरो आतंकी हमले एवं अन्य तरह के बढ़ते खतरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा की कवायद में जुट गया है। इसके तहत आने वाले दिनों में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री न तो बेल्ट लगा सकेंगे न ही महिलाएं गहने पहन सकेंगी। उन्हें शरीर पर मौजूद सभी प्रकार के मैटल को उतारकर सुरक्षा जांच के गुजरना होगा।

बीसीएएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने में अभी कुछ सप्ताह का समय लग सकता है, क्योंकि अभी एयरपोर्ट के सभी सुरक्षा जांच काउंटरों पर आवश्यक तकनीक वाले अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर नहीं लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को मात्र कपड़ों में रहना होगा। उन्हें जूते, बेल्ट, गहने और इस तरह के मेटल लगे अन्य वस्तुओं को उतारना होगा। ऐसे में जांच प्रक्रिया में समय अधिक लगने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मौजूदा समय में एक यात्री की जांच में दो से तीन मिनट का समय लगता है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद हर यात्री की जांच में 5-7 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें