फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, RBI गवर्नर की तस्वीर से हो रही ठगी

Fri, 05 Dec 2014 10:47 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकिंग लॉटरी के क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक नया रूप सामने आया है।
विज्ञापन


लोगों को लुभाने के लिए कथित लॉटरियों में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की तस्वीर और उनके नाम के साथ 15,500 रुपये जमा करने पर 5.50 करोड़ रुपये की रकम जीतने का ऑफर दिया जा रहा है।

इसमें कथित विजेता से मंजूरी शुल्क जमा कराने पर उसके खाते में लॉटरी की रकम जमा करने को कहा गया है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि ब्रिटिश सरकार ने लॉटरी शुल्क के रूप में रकम का भुगतान किया है, इसलिए विजेताओं से मंजूरी शुल्क के रूप में 15,500 रुपये जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मिले ऐसे ई-मेल में कथित रूप से आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन का नाम और उनकी तस्वीर रहती है। ई-मेल के अंत में उसे प्राप्त करने वाले को जीत की बधाई भी दी गई होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें