फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को अपशब्द कहने पर स्वामी प्रसाद पर FIR

Tue, 30 Oct 2012 09:19 PM IST
मैनपुरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा की मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल तल्ख हो गया है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (क) के तहत थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि रविवार को बसपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी से प्रत्याशी घोषित करने के लिए एक रैली आयोजित की। रैली में स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौर्य ने मुलायम सिंह यादव के लिए कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, बसपा प्रत्याशी घोषित की गई उनकी पुत्री संघमित्रा मौर्य ने भी मुलायम सिंह के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं। उनके बारे में खुले मंच से इस तरह के शब्दों का प्रयोग अत्यंत निंदनीय एवं विधि विरुद्ध है। वर्मा ने जातिगत भावनाएं और दंगा भड़काने, अपमानजनक टिप्पणी कर शांतिभंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक सिंह का कहना है कि इस हाई प्रोफाइल मामले की सूचना शासन को भेज दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें