देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आने वाले दिनों में पाकिस्तान जा सकती हैं। समाचार चैनल एनडीटीवी की खबर के मुताबिक अफगानिस्तान पर होने वाली बैठक में भाग लेने सुषमा जा सकती है। यह बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। अगर सुषमा स्वराज पाकिस्तान जाती हैं तो इसे पेरिस में हुई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हुई मुलाकात को इसका श्रेय जा सकता है। पेरिस में दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों ने बात करते रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने की कोशिश की थी।
सुषमा की पाकिस्तान के इस दौरे की योजना पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच हुई संक्षिप्त मुलाकात के बाद सामने आई है। दोनों नेता वैश्विक जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस गए थे। पेरिस में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। उनकी यह तस्वीरों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थीं।