फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अभी भी गुदगुदाती है सुषमा को पीएम नवाज के घर की यादें'

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट ऑफ एशिया समिट में 8 दिसंबर को भारत का प्रतिनिधित्व करने इस्लामाबाद गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जेहन में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिजनों से मुलाकात की यादें ताजा हैं।
विज्ञापन


नवाज की मां शमीम अख्तर के प्यार, उनके मिलने का अंदाज और भारत-पाकिस्तान के बीच की खटास दूर करने की उनकी बेकरारी ने सुषमा को खासा प्रभावित किया। नवाज की बेटी मरियम के स्वभाव ने भी उनका दिल जीता।

नवाज की मां शमीम का बेटी कहते हुए गले लगाने, पेशानी चूमने की ख्वाहिश और स्नेह ने सुषमा को बेहद अपनेपन का अहसास कराया। शमीम चाह रही थीं कि ‘बेटी’ सुषमा भारत-पाकिस्तान के संबंधों की गाड़ी ठीक करके जाए। कम से कम इसका वादा तो करके जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

‘लोगों से लोगों के संबंध’ की थ्योरी

कहा जाता है कि दिलों के रिश्ते राष्ट्र की नीति, कूटनीति और सिद्धांतों से कहीं कम मायने नहीं रखते। इसीलिए पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की ‘लोगों से लोगों के संबंध’ की थ्योरी टिकी है। यहां वह भी देखने को मिला। नवाज की मां ने पीएम मोदी द्वारा पिछले साल तोहफे में भेजी गई शॉल को याद किया।

उन्होंने बताया कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी मियां नवाज से बात करते हैं,  उनका हाल जरूर पहुंचते हैं। शमीम अख्तर ने भारत आने की भी ख्वाहिश जाहिर की।

सुषमा बताती हैं पाकिस्तान से समग्र वार्ता पर सहमति बनने के बाद उन्होंने(सुषमा) नवाज की बेटी मरियम को फोन किया और कहा कि दादी(शमीम) से कहना वह (सुषमा) सब कुछ ठीक (भारत-पाक संबंध) कर आई हैं। बदले में मरियम का जवाब था कि दादी लगातार टीवी देख रही थी और कहा कि देखो आई (सुषमा) और सब कुछ ठीक करके जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें