बजरंगी भाई जान की मुन्नी ने जिस गुड्डी का किरदार निभाया है। अब उस गुड्डी को उसकी मां से मिलाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहल शुरू कर दी है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि गुड्डी से मिलने के लिए उन्होंने
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त डॉ टीसीए राघवन और उनकी पत्नी श्रीमती राघवन को उस लड़की से कराची जाकर मिलने के लिए कहा है।
पाक के पूर्व मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने ट्वीट करके सुषमा स्वराज से गुड्डी की मां को खोजने में मदद मांगी थी। पूर्व में भी अंसार बर्नी ने ट्वीट करके दावा किया था कि बजरंगी भाईजान दरअसल उनसे प्रेरित किरदार है। असल जिंदगी में उनकी प्रिय गूंगी-बहरी भारतीय लड़की गुड्डी इस फिल्म में सलमान खान की पाक में रहने वाली मुन्नी हो गई है।
बर्नी के मुताबिक लाहौर स्टेशन पर मिली एक गूंगी-बहरी लड़की गीता उर्फ गुड्डी को उसके परिवार से मिलाने के लिए तीन साल पहले वे दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के कुछ इलाकों में जाकर गीता उर्फ गुड्डी का फोटो खाप पंचायतों तक में दिखाकर मदद मांगी थी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर, 2012 में जब वे गुड्डी का फोटो लेकर भारत के शहरों में भटक रहे थे, तब मीडिया ने भी मदद की थी और उसकी कवरेज अच्छी रही थी।
I have asked Indian High Commissioner to Pakistan Dr TCA Raghavan to go to Karachi with Mrs Raghavan and meet this girl. @AnsarBurney— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 3, 2015