फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा की सफाई, कभी नहीं की ललित मोदी की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललित मोदी की मदद कर आरोपों से घिरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नए सिरे से सफाई पेश की है। कांग्रेस के 25 विधायकों के निलंबन के बाद लगभग विपक्षहीन हो चुकी लोकसभा में सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद नहीं की।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने कहा, 'ललित मोदी की मदद की मसले पर मुझ पर लगाता आरोप लगाया जा रहा है। मीडिया के जरिए मुझसे सवााल पूछा जा रहा है, लेकिन मुझे मेरा पक्ष रखने नहीं दिया जा रहा है।'

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने के आरोप के कारण कांग्रेस सुषमा स्वराज का इस्तीफा मांग रही है, हालांकि केंद्र सरकार का कहना है वह मु्द्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सुषमा समेत भाजपा के दो मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे पर बने गतिरोध के कारण संसद की कार्रवाही लगातार ठप पड़ी हुई है। विरोध प्रदर्शनों के कारण कांग्रेस के 25 सांसदों को लोकसभा से निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मानवीय आधार पर मोदी की पत्नी की मदद की

लोकसभा में सफाई दे रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने कभी भी ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद नहीं की, बल्‍कि उन्होंने ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखकर ये कहा था कि य‌दि ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिए जाते हैं तो भारत और ब्रिटेन के संबंध प्रभाव‌ित नहीं होंगे।

सुषमा ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार को ऐसा आश्वासन देना, ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाना नहीं है। उन्होंने कहा‌ कि ये मदद उन्होंने शुद्घ मानवीय आधार पर की।

सुषमा ने बताया‌ कि ललित मोदी की पत्नी को 10वीं बार कैंसर उभरा था। उनकी स्थिति बहुत ही गंभीर थी और वह चा‌हतीं थीं कि ईलाज के दौरान उनके पति ललित मोदी उनके साथ रहें। मानवीयता के नाते ‌ललित मोदी की मदद की गई, ताकि वह पत्नी की ईलाज के समय मौजूद रह सकें।

उल्लेखनीय है क‌ि ल‌लित मोदी की पत्नी का ईलाज पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के अस्पताल में हुआ था। यात्रा दस्तावेजों के बाद मोदी ने ब्रिटेन से पुर्तगाल की यात्रा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें