फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी सुषमा को मनाया राजनाथ ने, कार्यकारिणी शुरू

Fri, 07 Jun 2013 06:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में विपक्ष्ा की नेता और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज आखिरकार पार्टी कार्यकारिणी बैठक में पहुंच गई हैं। इससे पहले वह रूठी हुई थी और उन्हें मनाने का जिम्मा राजनाथ सिंह ने उठाया।
विज्ञापन


यह बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होने थी, लेकिन सुषमा के न आने की वजह से बैठक डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के नाम पर लालकृष्ण आडवाणी पर दबाव बनाने के लिए सुषमा स्वराज ने यह रणनीति अपनाई।

पढ़ें: बीजेपी मे नमो जाप से आडवाणी खेमा 'बीमार'

वहां पहुंचने के बावजूद सुषमा काफी वक्त तक अपने कमरे में ही बैठी रही थीं। लेकिन बाद में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मनाने पर वह बैठक में शामिल होने पर तैयार हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले गोवा में हो रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन ही पार्टी की खेमेबाजी उभर कर सामने आने लगी है।

नरेंद्र मोदी को 2014 लोकसभा चुनावों की कमान सौंपे जाने की चर्चा के बीच वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज हो रही पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया है।

बताया जा रहा है कि आडवाणी अस्वस्थ होने के कारण गोवा नहीं गए हैं। हालांकि कल से शुरू हो रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वह शामिल रहेंगे।

वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह, उमा भारती, शत्रुघ्न सिन्हा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। इन सभी नेताओं ने भी बैठक में न जाने के पीछे स्वास्थ्य कारणों का ही हवाला दिया है।

जसवंत सिंह ने बताया है कि वे अस्वस्थ हैं, इसलिए गोवा नहीं जा रहे हैं। उमा भारती ने राजनाथ सिंह पत्र लिखकर बताया है कि डाक्टरों ने उन्हें लंबी यात्रा करने से मना किया है, इसलिए वे कार्यकारिणी में शामिल नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें