फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव जेहाद' के फ्लॉप फार्मूले पर बंटी बिहार भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा लव जिहाद जैसे मुद्दों के फ्लाप होते ही इससे दूरी बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन


यूपी में उपचुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी आदित्यनाथ के लव जिहाद वाले बयान को दरकिनार करते हुए बिहार भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि वह बिहार में ऐसी बयानबाजी नहीं करने देते। लव जिहाद जैसे शब्द पर भाजपा विश्वास नहीं करती।

उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ और साक्षी महाराज को बिहार में वो ऐसी भाषा नहीं बोलने देंगे। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद आए इस बयान के संदर्भ में मोदी ने कहा कि वो यह बात नतीजे आने से पहले भी कहते रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुशील मोदी के बयान पर बवाल

सुशील ने लव जिहाद के मुद्दे पर पार्टी की लाइन का समर्थन किया, लेकिन उसे ज्यादा तूल देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि हम धर्म के बाहर हुई उन शादियों के खिलाफ है, जहां जबर्दस्ती धर्मांतरण का सहारा लिया जाता है।

पार्टी इस तरह की संगठित कोशिशों का हमेशा विरोध करेगी। बिहार में अल्पसंख्यकों को पार्टी हमेशा तवज्जो देती रही है और आने वाले चुनाव में भी पार्टी इन्हें उचित प्रतिनिधित्व देगी।

मोदी ने बिहार में महागठबंधन के कारण उपचुनाव में मिली हार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें