फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील के बाद सुरमीत ने केबीसी में जीते पांच करोड़

Sat, 05 Jan 2013 04:37 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'कौन बनेगा करोड़पति' शो को पांच करोड़ रुपए जीतने वाला दूसरा प्रतिभागी आखिर मिल ही गया। बिहार के सुशील कुमार के बाद यह कारनामा किया है मुंबई की 37 वर्षीय गृहिणी सुरमीत कौर साहनी ने।
विज्ञापन


सुरमीत मुंबई में किराए के घर में रहती हैं और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सुरमीत ने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए और पांच करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि जीती।

वे ऐसा करने वाली पहली महिला और कौन बनेगा करोड़पति शो के इतिहास की दूसरी विजेता हैं। केबीसी की इस कड़ी का प्रसारण 12 जनवरी को होगा।

इससे पहले पांच करोड़ रुपए का पुरस्कार बिहार के मोतिहारी जिले के सुशील कुमार ने जीता था।  सुशील कंप्यूटर ट्यूटर और ऑपरेटर थे, उनकी मासिक तनख्वाह महज छह हजार रुपए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील आम आदमी थे, लेकिन 5 करोड़ की राशि जीतने के बाद सेलिब्रिटी बन गए। इस मशहूर गेम शो के होस्ट बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें