फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं की तलाश में दिल्ली में सूरत पुलिस

Thu, 17 Oct 2013 12:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम के पुत्र नारायण साईं की तलाश में सूरत पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। अपराध शाखा के एडिशनल पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि सूरत पुलिस ने अपराध शाखा की सहायता से बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी और बाहरी दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन


हालांकि, अपराध शाखा के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि सूरत पुलिस उनसे नारायण साईं को लेकर सूचना साझा नहीं कर रही है। बुधवार देर रात तक नारायण साईं के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

वहीं, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा का कहना है कि इस बारे में लोकल थाना पुलिस से सहायता नहीं ली गई है।

एडिशनल पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि सूरत पुलिस ने मंगलवार सुबह संपर्क किया था। वह सहायक पुलिस आयुक्त की देखरेख में यहां आई हुई है। इससे पहले वह खुद ही राजधानी में दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम को सूरत पुलिस के साथ लगाया गया है। दोनों टीमें संयुक्त रूप से करोल बाग से सटे रिज रोड स्थित आसाराम के आश्रम, नजफगढ़, रोहिणी के मल्टी स्टोरी आवासीय कांप्लेक्स समेत कई फार्म हाउसों में दबिश दे चुकी है।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से नारायण साईं के दिल्ली में होने का पता चलने पर सूरत पुलिस बुधवार देर रात तक दिल्ली में थी। बताया जा रहा है कि अभी और कुछ जगहों पर दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि इसकी भनक लगते ही नारायण साईं यहां से सटे हरियाणा के बॉर्डर इलाकों में कहीं छुप गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें