फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने दिया बाप की औलाद को जन्म!

Wed, 26 Feb 2014 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाप और बेटी का रिश्ता कितना पवित्र है, यह बताने की जरूरत नहीं है। हमारे देश में यह भी कहा जाता है कि बाप के लिए बेटी ज्यादा प्यारी होती है और मां के लिए बेटा। अपने आसपास ऐसे असंख्य उदाहरण देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन इसी देश में कुछ बाप ऐसे हैं, जो न केवल रिश्तों को धूल में मिलाने पर उतारू हैं, बल्कि अपनी हवस पूरी करने के लिए वह अपनी बेटी को भी नहीं बख्शते। ऐसे ही एक वहशी के चेहरे से परदा हट गया है। वाकया ऐसा, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा।
Trending Videos

बेटी ने दिया बाप की औलाद को जन्म?


मामला गुजरात के सूरत का है। 22 साल की एक युवती ने अपने पिता पर उससे एक साल से ज्यादा वक्‍त तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। किस्सा यहीं खत्म नहीं होता। पुलिस का कहना है कि इस युवती के गर्भ में अब अपने ही पिता की औलाद पल रही थी। अब बच्चे का जन्म हो चुका है।

सूरत पुलिस ने पीड़िता के बयान का हवाला देते हुए कहा, "पीड़िता शहर के सचिन जीआईडीसी इलाके की रहने वाली है। उसके पिता असलम खान पठान ने करीब एक साल उससे बार-बार रेप किया, जिससे वो गर्भवती हो गई।"

सरकारी अस्पताल में हुई डिलीवरी

पुलिस का कहना है कि यह मामला पिछले महीने रोशनी में आया, जब युवती ने यहां के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने कहा, "आरोपी ने डिलीवरी के लिए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया था। जब परिवार के दूसरे सदस्यों को शि‌शु के जन्म के बारे में पता चला, तो उन्होंने एतराज जताया।"

परिवार के सदस्यों के कहने पर ही पीड़िता ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया।
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट से दूर होगी मुश्किल

पुलिस ने महिला और उसके बच्चे की फॉरेंसिक जांच कराई है और गिरफ्तार करने के बाद आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि क्या वाकई पीड़िता का दावा सही है।

पठान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद यह मामला पूरी तरह खुल जाएगा और पुलिस आगे कार्रवाई कर सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें